Edited By Kamini,Updated: 09 Sep, 2026 06:36 PM

शीतर अंगुराल की शिकायत के बाद नेशनल एससी कमीशन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
पंजाब डेस्क : शीतर अंगुराल की शिकायत के बाद नेशनल एससी कमीशन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कल 10 सितंबर 2026 को सुबह 12:00 बजे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना नेशनल चेयरमैन, नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC), सर्किट हाउस, संगरूर पहुंचेंगे।
यह दौरा दिवंगत गुलजार सिंह के मामले में शीतल अंगुराल द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष दायर की गई शिकायत के आधार पर हो रहा है, जिस पर आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया था। चेयरमैन साहब इसके बाद दिवंगत गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत DGP पंजाब, जिला कलेक्टर संगरूर तथा SSP संगरूर के साथ बैठक कर मामले की जानकारी एवं अब तक की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के प्रधान शीतल अंगुराल भी चेयरमैन साहब के साथ उपस्थित रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here