पंजाब में जागरण के दौरान भयानक हादसा! महिला की गई जान, कई घायल, मची चीख-पुकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2024 07:37 PM

accident during religious program in ludhiana

हंबड़ा रोड स्थित एक इलाके में मां भगवती का जगराता चल रहा था। देर रात आए आंधी-तूफान के कारण लोहे का एंगल आगे बैठी संगत के ऊपर गिर गया।

लुधियाना (राज): हंबड़ा रोड स्थित एक इलाके में मां भगवती का जगराता चल रहा था। देर रात आए आंधी-तूफान के कारण लोहे का एंगल आगे बैठी संगत के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा वीडियोग्राफी के दौरान कैमरे में कैद हो गया था। सूचना के बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस मौके पर पहुंच गई व घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया तथा मृत महिला का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।

अरवेश कुमार ने बताया है कि वह बारनहाड़ा रोड पर रहता है। उसके इलाके में माता का जगराता चल रहा था जहां वह भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गया हुआ था। वहां खुले प्लाट में भव्य पंडाल लगाया हुआ था और सिंगर माता के भजन गा रही थी। देर रात करीब एक बजे अचानक मौसम खराब होने के कारण आंधी चल पड़ी जिससे स्टैंड के ऊपर लाइटिंग के लिए लगाया लोहे का एंगल डोलने लगा और फिर आगे बैठी संगत के ऊपर जा गिरा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर-भागने लगे। उसकी पत्नी सुनीता पर भी लोहे का एंगल गिर गया। वह गंभीर घायल हो गई जिसे तुरंत डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा संगत में बैठे करीब 7 और लोग भी घायल हो गए। थाना पीएयू के एस.एच.ओ. रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में मृतक महिला के पति के बयानों पर धारा-174 की कार्रवाई की गई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!