पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में बड़ा हादसा, चलते समारोह में मची चीख-पुकार

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2025 06:13 PM

accident at gurudwara sahib in punjab

जहां महिला कश्मीर कौर की मौत हो गई

रोपड़ (विजय): यहां गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण (गुरुद्वारा टिब्बी साहिब) में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब ए.सी. कम्प्रेसर फटने से एक महिला की मौत हो गई तथा कई श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान रूपनगर के हरगोबिंद नगर निवासी कश्मीर कौर (62) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा खुशहाल सिंह का भोग समारोह चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी बीच एयर कंडीशनर का कंप्रेसर अचानक फट गया और आग लग गई।

इस कारण कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत रूपनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला कश्मीर कौर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला बलजीत कौर को पी.जी.आई अस्पताल ले जाया गया। बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!