पंजाब मे फायरिंग से गर्माया माहौल, जान बचाकर भागे लोग..

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2025 03:56 PM

accident

दिवाली की देर शाम पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

गुरुहरसहाए: दिवाली की देर शाम  सोमवार को पिंड अवाण में गोलीबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव गुरुहरसहाए के पास अवाण में पारिवारिक रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की।

diwali firing police

घायलों को तुरंत गुरुहरसहाए के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल युवकों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह और कल्गा सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर पुलिस पार्टी भी पहुंची। डीएसपी राजवीर सिंह और थाना मुखी बलजिंदर सिंह बाजवा ने घायलों के परिवारिक सदस्यों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!