ऑपरेशन लोट्स को लेकर सियासत में घमासान, भाजपा का समर्थन करने वाली विरोधी पार्टियों पर 'आप' का तमाचा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Sep, 2022 03:52 PM

aap s attack on opposition parties supporting bjp

कांग्रेस के भाजपा का साथ देने को लेकर हरपाल चीमा ने उन पर भी निशाना साधा है।

पंजाब डैस्क : ऑपरेशन लोट्स को लेकर पंजाब की सियासत में बवाल मच गया है। थोड़ी देर पहले भाजपा ने प्रैस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया था। अब आम आदमी पार्टी के हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब केसरी को जानकारी देते बताया कि उन्होंने ऑपरेशन लोट्स का इस्तेमाल कर मान सरकार के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। इसके तहत भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के गोवा के 8 विधायकों को तोड़ कर भाजपा में शामिल किया। अकाली दल और कांग्रेस पार्टी के भाजपा का समर्थन करने पर हरपाल चीमा ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोट्स का खुलासा किया तो सारी पार्टियां भाजपा के समर्थन में आ गई। 

कांग्रेस के भाजपा का साथ देने को लेकर हरपाल चीमा ने उन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को अपने सामने झुकाने में कामयाब हो गया। भाजपा ने गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक तोड़े। कांग्रेस के कई विधायक, कई मंत्री, कई पूर्व मंत्री और कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इतना ही नहीं आज भी कई कांग्रेसी परिवार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। खुद को बचाने के लिए मजबूर कांग्रेस सरकार भाजपा का साथ दे रही है। कई कांग्रेसी परिवार भाजपा की सुरक्षा करे रहे हैं और उसके साथ खड़े हैं। एक तरफ देश में भाजपा लोकतंत्र का कत्ल कर रही है वहीं कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस भाजपा की बी पार्टी के तौर पर काम कर रही है। सभी पार्टियां एक-दूसरे का साथ देती आ रही हैं और अपना काम चलाती आ रही हैं। 

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं हरपाल चीमा ने अकाली दल को भी घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने भी भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने अकाली दल से सवाल पूछते कहा कि क्या उनका विश्वास भी लोकतंत्र पर से खत्म हो गया है। उनकी पार्टी ने पंजाब में ऑपरेशन लोट्स का रास्ता रोका लेकिन सभी पार्टियां उनके खिलाफ हो गईं। दिल्ली में उनकी सरकार को तोड़ने की कोशिश की गई। भाजपा ने तीन काले कानून बनाए जिससे किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई किसान इस जंग में शहीद भी हुए लेकिन अब कांग्रेस और अकाली दल भाजपा के साथ हो गए। किसानों ने अपनी कुर्बानी दी लेकिन अब किसी भी पार्टी को यह दिखाई नहीं दे रहा। भाजपा पंजाब का समर्थन करने सभी पार्टियां सामने आई हैं। सिर्फ आप पार्टी भाजपा का डट कर सामने करेगी और लोकतंत्र को बचाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरैंडर कर दिया सिर्फ अपने परिवारों को बचाने के लिए। कांग्रेस पार्टी तहस-नहस हो चुकी है। भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ उसका साथ देने को मजबूर है। 

विरोधी पार्टियों द्वारा आज राज्यपाल से मुलाकात की गई। इस दौरान हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा जांच की मांग उठाई गई। इस पर बोलते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि वह तो कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवानी चाहिए। साथ ही इसमें गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश को शामिल किया जाए और उन लीडरों को शामिल किया जए जिनके खिलाफ सी.बी.आई. या ई.डी. जांच कर रही है या कर चुकी है। कई लोगों पर पहले दबाव बनाने के लिए सी.बी.आई. और ई.डी. की जांच करवाई गई और फिर उन्हीं लोगों को साफ-सुथरा कर भाजपा में शामलि कर लिया इससे साफ होता है कि भाजपा का क्या काम है। अकाली या कांग्रेस के लोग लोकतंत्र के कातिलों का साथ देंगे या लोकतंत्र के साथ खड़े रहेंगे। 

उन्होंने आगे भाजपा पर लगाए आरोपों की जांच को लेकर कहा कि डी.जी.पी. के पास गए थे। उन्होंने सारे सबूत डी.जी.पी. को सौंप दिए हैं और केस दर्ज करवाए गए हैं। सभी केसों की जांच जारी है। जांच दौरान जो भी सच सामने आएंगे या खुलासे होंगे सबको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस समय कोई खुलासा नहीं कर सकते। जांच को अगर पहले ही पब्लिक कर देंगे तो आरोपी बच जाएंगे इसलिए जब पूरे सबूत इक्ट्ठे होंगे और जांच पूरी हो जाएगी तो इसका खुलासा कर दिया जाएगा। देश को लोगों के सामने सच लाया जाएगा। कांग्रेस मजबूरी और डर के चलते झुक गई लेकिन आप पार्टी भाजपा की पोल खोलेगी और सारे सबूत पेश करेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!