देश पर जान वार गया पंजाब का सपूत, ड्यूटी दौरान शहीद, CM Mann ने Tweet कर...

Edited By Urmila,Updated: 27 Dec, 2025 03:33 PM

a son of punjab martyred in shillong

पंजाब के एक और सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है। फाजिल्का के गांव झुग्गे गुलाब सिंह के आर्मी जवान राजिंदर सिंह मेघालय के शिलांग में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं।

फाजिल्का/चंडीगढ़ : पंजाब के एक और सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है। फाजिल्का के गांव झुग्गे गुलाब सिंह के आर्मी जवान राजिंदर सिंह मेघालय के शिलांग में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी बहादुर जवान की हिम्मत और लगन को सलाम किया है और इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद जवान राजिंदर सिंह के परिवार के साथ अपनी दिली हमदर्दी जताई और देश के प्रति बहादुर जवान की हिम्मत और लगन को भी सलाम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। मान ने कहा कि परिवार को हर मुमकिन मदद दी जाएगी।

CM मान ने ट्वीट किया, "फाजिल्का जिले के गांव झुग्गे गुलाब सिंह के आर्मी जवान राजिंदर सिंह की मेघालय के शिलांग में ड्यूटी के दौरान शहादत की दुखद खबर मिली। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान की हिम्मत और देश के प्रति समर्पण को दिल से सलाम। सरकार इस मुश्किल समय में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को हर मुमकिन मदद दी जाएगी।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!