बस से टकराया निहंगों का घोड़ा तो कृपाण से किया ड्राइवर पर वार, ऐसे बचाई भाग कर जान

Edited By Vaneet,Updated: 23 Sep, 2019 03:25 PM

a horse hit a bus armed persons broke the glass of the bus

पी.आर.टी.सी बस की निहंगों के घोड़े को साइड लग गई गुस्से में आए निहंग सिंहों ने कृपाणों और बरछों से बस के शीशे तोड़ दिए।....

कपूरथला: कपूरथला नकोदर मार्ग पर नकोदर की तरफ से आ रही पी.आर.टी.सी बस की सड़क पर जा रहे निहंगों के घोड़े को साइड लग गई। जिससे गुस्से में आए निहंग सिंहों ने कृपाणों और बरछों से बस के शीशे तोड़ दिए। पहले तो निहंग सिंह ड्राइवर से धक्का-मुक्की करते रहे, फिर उसपर कृपाणों से हमला कर दिया। बस ड्राइवर ने बस को तेज गति से भगाकर अपनी तथा बस में सवार सवारियों की जान बचाई। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी. कपूरथला में तैनात बस ड्राइवर निर्मल सिंह ने थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सवारियां लेकर नकोदर से कपूरथला की ओर आ रहा था कि इस दौरान जब उसकी बस सुनरा पुली के नजदीक पहुंची तो बस के आगे बड़ी संख्या में तेज हथियारों से लैस निहंग सिंहों ने अचानक बस को रोक लिया, उनका आरोप था कि घोड़े को बस की साइड लगी है, जिससे वह गुस्से में भड़क उठे। उन्होंने कृपाणों से मुझे मारने की कोशिश की।

PunjabKesari

जिस कारण बस में सवार सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान उसने सवारियों की जान बचाने के लिए बस को तेजी से कपूरथला की ओर भगा लिया। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने बस ड्राइवर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!