भीड़ के बीच महिलाओं का ग्रुप कर गया बड़ा कांड, मंदिर में मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 27 Jun, 2025 04:45 PM

a group of women committed theft in the temple

माथा टेकने गई एक महिला के साथ घटना होने का मामला सामने आया है।

फाजिल्का : माथा टेकने गई एक महिला के साथ घटना होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, इस दौरान महिला के हाथ से सोने के कंगन छीन लिए गए। पीड़ित महिला की पहचान शारला देवी निवासी शैद वाला फाजिल्का के रूप में हुई, जोकि बसंती माता में माथा टेकने गई थी। जानकारी के मुताबिक, उपमंडल फाजिल्का के अंतर्गत थाना खुई खेड़ा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके हाथ से सोने का कंगन छीनने के आरोप में 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में शारला देवी ने बताया कि वह 25 जून को गांव डंगर खेड़ा में बसंती माता के मंदिर में माथा टेकने गई थी। जब वह लाइन में खड़ी थी तो सुरजीत कौर निवासी बरनाला व जैत कौर निवासी सुनाम व एक अज्ञात महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके हाथ से ढाई तोले का सोने का कंगन छीन लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!