संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा, '720 किसानों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में'

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2020 12:37 PM

720 farmers detained by delhi police

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पंजाब से किसानों के दल हरियाणा में पुलिस के अवरोधकों को तोड़ते हुए शुक्रवार सुबह दिल्ली की दो सीमाओं के निकट पहुंच गए।

चंडीगढ़ः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पंजाब से किसानों के दल हरियाणा में पुलिस के अवरोधकों को तोड़ते हुए शुक्रवार सुबह दिल्ली की दो सीमाओं के निकट पहुंच गए। किसानों ने केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो' मार्च का आह्वान किया है। 

PunjabKesari

इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिमन्यु कोहाड़ ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने 720 किसानों को हिरासत में लिया है, जो अधिकांश हरियाणा और पंजाब के हैं। दिल्ली में मजनू का टीला गुरुद्वारा से राजघाट की तरफ मार्च करते समय किसानों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिप्रिय आंदोलन के लिए दिल्ली में जगह देने की लगातार मांग जारी है लेकिन अभी तक किसानों को कोई जगह नहीं दी गई। इसलिए उन्होंने राजघाट पर ही धरना लगाने का फैसला लिया है।

PunjabKesari

उधर,  दिल्ली पुलिस ने आप सरकार से शहर के 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया, ‘‘किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेल के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी है जहां हिरासत में लिए गए तथा गिरफ्तार किए गए किसानों को रखा जा सके।'' 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!