मनदीप सिंह सुसाइड केस में फूटा गुस्सा : परिजनों व किसान संगठनों ने थाना डेहलों के बाहर लगाया जाम

Edited By Vatika,Updated: 30 Sep, 2026 10:57 AM

mandeep singh ludhiana

ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने वाले नवविवाहित युवक

लुधियाना, (राज): ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने वाले नवविवाहित युवक मनदीप सिंह की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को थाना डेहलों के बाहर मृतक के परिजनों, महिलाओं और किसान संगठनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया। |

प्रदर्शनकारियों ने करीब 30 मिनट तक चक्का जाम रखा, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। परिजनों का आरोप है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार की गई मनदीप की सास को पुलिस हवालात में रखने की बजाय थाने के एसी कमरे में बैठाकर वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया करवा रही थी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मृतक के परिजन भोला और विभिन्न किसान नेताओं ने पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनदीप को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली मुख्य आरोपी सास जसविंदर कौर को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन कानून के मुताबिक हवालात में बंद करने की बजाय उसे थाने के ए.सी. कमरे में मेहमानों की तरह बिठाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी पक्ष के प्रभाव में आकर मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रही है। इसी कथित वीआईपी सुविधा और पक्षपात से नाराज होकर परिवार और किसान संगठनों को सडक़ों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

मरने से पहले वीडियो में मनदीप ने खोला था ससुराल का राज
उल्लेखनीय है कि मनदीप की शादी करीब 7 महीने पहले हुई थी और पिछले 10 दिनों से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। जहर निगलने से पहले मनदीप ने अपने मोबाइल पर एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई थी। मनदीप ने बताया था कि वह सुबह से ही हाथ जोडक़र सास से अपनी पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था, लेकिन सास जसविंदर कौर ने उसे साथ भेजने से साफ मना कर दिया। मनदीप ने वीडियो में दर्द बयां करते हुए कहा था कि उसकी कोई गलती न होने के बावजूद उससे पहले भी दो बार जबरन माफी मंगवाई गई थी और उस दिन भी पत्नी ने अपनी मां से माफी मांगने को कहा। इसी मानसिक अपमान और प्रताडऩा को वह सह नहीं पाया और उसने जहर निगल लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के तथ्यों के आधार पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई :
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए थाना डेहलों के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह किसी आधिकारिक कार्य के सिलसिले में थाने से बाहर गए हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनदीप सिंह सुसाइड केस में मृतक के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी महिला (सास जसविंदर कौर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष तरीके से मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। जांच के दौरान जो भी नए तथ्य या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!