जलालाबाद में कोरोना वायरस के 4 और फाजिल्का में 8 नए केस आए सामने

Edited By Vaneet,Updated: 29 Jul, 2020 05:34 PM

4 new cases of corona virus in jalalabad and 8 in fazilka came out

इलाके अंदर कोरोना वायरस को लेकर केसों में अब बढ़ौतरी होती दिखाई दे रही है। 29 जुलाई को बाद दोपहर स्वास्थ्य विभाग...

जलालाबाद(सेतिया): इलाके अंदर कोरोना वायरस को लेकर केसों में अब बढ़ौतरी होती दिखाई दे रही है। 29 जुलाई को बाद दोपहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट अनुसार जलालाबाद में 4 केस नए सामने आए हैं। यह 4 केस गांधी नगर से संबंधित है। इसी की पुष्टि सिविल सर्जन डा चंदर मोहन कटारिया ने की फाजिल्का जिले में बुधवार को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, फाजिल्का शहर और गांव से 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

जिला सिविल सर्जन डा. चंदर मोहन कटारिया ने बताया के जिले में कुल 118 केस एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डा. कटारिया ने आम लोगों को हिदायत की है कि कोरोना वायरस को हलके में न लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मुंह पर मास्क का प्रयोग तथा सोशल डिस्टैंसी का ध्यान जरूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करवाना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेवारी नहीं है बल्कि लोगों को भी खुद जिम्मेवारी संभालते हुए अपना ख्याल रखना होगा। अगर हम नियमों का सख्ती से पालन करेंगे तभी हम कोरोना वायरस को हरा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!