महिला को गुमराह कर ऐसे ठगे 32 लाख रुपए व लाखों के जेवर

Edited By Urmila,Updated: 04 May, 2022 12:04 PM

32 lakh rupees and lakhs of jewelery cheated by misleading the woman

कमेटियों की आड़ में दो महिलाओं ने एक महिला को गुमराह कर उससे 32 लाख रुपए, एक सोने का सैट, सोने की चैन, मंगलसूत्र व अन्य सामान हड़प लिया। पता चलने पर महिला के पति ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत ...

लुधियाना (गौतम): कमेटियों की आड़ में दो महिलाओं ने एक महिला को गुमराह कर उससे 32 लाख रुपए, एक सोने का सैट, सोने की चैन, मंगलसूत्र व अन्य सामान हड़प लिया। पता चलने पर महिला के पति ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने जांच कर भारत नगर चौक की रहने वाली परमजीत कौर व शिमलापुरी की रहने वाली मंजीत कौर के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में विशाल गुप्ता की शिकायत पर  मामला दर्ज किया है।

विशाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी शिखा गुप्ता की उक्त महिलाओं के साथ जान पहचान थी। उन्होंने उसकी पत्नी को गुमराह कर उसकी पत्नी की कमेटियां डाल ली और प्रत्येक महीने 20 हजार रुपए लेती रही। उक्त महिलाओं ने उसकी पत्नी को गुमराह कर उससे सोने के आभूषण भी ले लिए। जब आरोपियों से बात की गई तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। सब-इंस्पेकटर सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!