Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Aug, 2022 09:07 PM

शहर में 'आप' विधायक के नाम पर धमकियां देने के आरोप में दो नकली पी.ए. को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।
जालंधर : शहर में 'आप' विधायक के नाम पर धमकियां देने के आरोप में दो नकली पी.ए. को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों भाई, जोकि खुद को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के पी.ए. बताते थे, लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। इन दोनों भाइयों द्वारा विधायक के नाम पर लोगों को धमकाया जा रहा था और उनसे पैसों की मांग भी की जा रही थी। इन पर लोगों को धमकियां देकर उनसे ठगी मारने के आरोप लगे हैं। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार व अजय कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला थाना डिवीजन नं. 4 में पहुंच चुका है, जहां पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here