OMG! शादी के 1 महीने बाद पति की सच्चाई जान थाने पहुंची पत्नी , हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2021 04:27 PM

1 month after marriage husband s truth reached

यहां एक पति -पत्नी के विवाद का ऐसा अजीबो -गरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जालंधर: यहां एक पति -पत्नी के विवाद का ऐसा अजीबो -गरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस को दी शिकायत में जालंधर की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति समलैंगिक  है और अपने एक दोस्त के साथ वह गुप्त तरीके से विवाह भी कर चुका है।

पीड़ित पत्नी ने आरोपी पति की अपने दोस्त के साथ विवाह की तस्वीर भी पुलिस को दी। इसके साथ ही पीड़िता ने कहा कि करवाचौथ के दिन पति ने अपने दोस्त के लिए व्रत भी रखा था। इसकी जानकारी पति ने उसे ख़ुद ही दी थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लुधियाना के जोधेवाल निवासी दोषी पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।  पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह जनवरी 2019 में लुधियाना के एक नौजवान के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले उसे दहेज में बुलेट लाने की मांग करते थे। विवाह के एक महीने बाद ही उसका पति घर से भाग गया। जब पति की तालाश शुरू की तो पता लगा कि वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली भाग गया है। 

परिवार को पता था लड़के की सच्चाई
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दोषी पति के परिवार वालों को इस बात की जानकारी थी कि उनका बेटा समलैंगिक है लेकिन विवाह से पहले इस बारे उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया। विवाह के बाद ससुराल ने बताया कि उसका पति समलैंगिक है और उसके अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध हैं। उन्हें घर में एक नौकरानी की ज़रूरत थी इसलिए सब कुछ जानते हुए भी अपने समलैंगिक पुत्र के साथ उन्होंने विवाह कर दिया। पुलिस की तरफ से इस मामले संबंधित जांच की जा रही है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!