पड़ोसी देश पाकिस्तान में चल रही हलचल भारत के लिए होगी फायदे का सौदा

Edited By Kalash,Updated: 10 Apr, 2022 01:08 PM

pakistan will be a win win deal for india

भारत के पड़ोस में इन दिनों चल रहे खींचतान को लेकर सभी की नजरें पाकिस्तान पर हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एकाएक सत्ता से रुख्सत हो रहे हैं

जालंधर (अनिल पाहवा): भारत के पड़ोस में इन दिनों चल रहे खींचतान को लेकर सभी की नजरें पाकिस्तान पर हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एकाएक सत्ता से रुख्सत हो रहे हैं वहीं पाकिस्तान के पड़ोस में स्थित भारत के पंजाब प्रदेश के लिए उम्मीदें जागने लगी हैं। पाकिस्तान में सत्ता पलट एक नया परिवर्तन लेकर आ रहा है जिससे भारत को काफी हद तक उम्मीद जगी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब तक जिस तरह का रुख अपनाता रहा है वह भारत के खिलाफ ही जाहिर होता रहा है। चीन तथा पाकिस्तानी सेना का ‘पालतू कुत्ते’ के तौर पर जाने जाते हैं। इमरान खान भारत के लिए कभी भी अच्छी खबर नहीं लेकर आए।

यह भी पढ़ें : प्रधान बनने पर राजा वड़िंग को ट्वीट कर जानें क्या बोले नवजोत सिद्धू

सेना का पिट्ठू होने के नाते इमरान ने भारत विरोधी गतिविधियों में सदा ही सेना का साथ दिया तथा भारत में खासकर पंजाब में हथियार तथा ड्रग्स की सप्लाई करवा कर यहां के युवा को खराब करने की कोशिश की। अब जो भी पाकिस्तान में घटनाक्रम हो रहा है उसके पीछे कहीं न कहीं अमेरिका का बड़ा हाथ बताया जा रहा है। पाकिस्तान कभी चाइना के पक्ष में आवाज उठाता रहा तो अब हाल ही में इस देश ने रशिया के साथ अपनी करीबता बढ़ानी शुरू कर दी जिसे लेकर अमेरिका को यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा। या यूं कहें कि पाकिस्तान की इस मूर्खता का अमेरिका ने कूटनीतिज्ञ तरीके से जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : गुरबाणी प्रसारण को लेकर पंजाब टुडे चैनल के चेयरमैन ने SGPC से की यह अपील

इमरान खान के रुख्सत होने के बाद अब वहां पर दोबारा से एक ऐसी सरकार बन सकती है जो भारत के लिए फायदे का सौदा हो सकती है। पाकिस्तान में नवाज शरीफ को वापिस लाने की भी तैयारी चल रही है अगर नवाज शरीफ पाकिस्तान की सत्ता में लौटते हैं तो यह भारत के लिए एक अच्छा कदम होगा। भारत के लिए नवाज शरीफ काफी हद तक सही हैं क्योंकि नवाज शरीफ की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्यूनिंग भी अच्छी है। नवाज शरीफ के पाकिस्तान में सत्ता में आने के बाद भारत का पाकिस्तान के साथ व्यापार दोबारा खुल सकता है जो भारत की इंडस्ट्री के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। कई सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद है लेकिन अगर नवाज शरीफ पाकिस्तान की सत्ता में आते हैं तो यह व्यापार दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!