हेरोइन, नशीली गोलियां व ड्रग मनी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2023 11:16 AM

3 smugglers including heroin drugs and drug money arrested

पुलिस द्वारा जिले भर में घल्लूघारा दिवस को लेकर असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली

मोगा : पुलिस द्वारा जिले भर में घल्लूघारा दिवस को लेकर असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली जब बाघापुराना पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपए की 100 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां व ड्रग मनी बरामद की।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक जे. ऐलनचेलियन ने बताया कि एस.पी.आई. अजयराज सिंह, डी.एस.पी. बाघापुराना जसजोत सिंह के नेतृत्व में थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवरिन्द्र सिंह, सहायक थानेदार संतोख सिंह समेत पुलिस पार्टी इलाके में गश्त करते हुए चन्नूवाला रोड गौशाला बाघापुराना के पास जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो रात का समय होने के कारण उसमें सवार युवकों ने कार भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पार्टी ने गाड़ी को घेर लिया और तलाशी लेने पर उसमें से लाखों रुपए की 100 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियों के अलावा 500-500 रुपए के 48 नोट कुल 24 हजार की ड्रग मनी बरामद की।

पुलिस ने कार में सवार तीनों तस्करों अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी बाघा पत्ती बाघापुराना, गुरविन्द्र सिंह उर्फ अशोक निवासी गांव राजेयाना, पलविन्द्र सिंह उर्फ किंदा निवासी गांव लधाईके को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपी गुरविन्द्र सिंह उर्फ अशोक के खिलाफ पहले भी थाना बाघापुराना में मामला दर्ज है। सभी तस्करों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!