पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने आई महिला की हत्या

Edited By Vaneet,Updated: 18 Feb, 2020 02:30 PM

woman murdered for intervening in husband wife dispute

जी.टी. रोड पर भट्टिया कालोनी की हजूरी बाग इलाके में पति-पत्नी के विवाद के चलते बीच बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की हत्या करने...

लुधियाना(गौतम): जी.टी. रोड पर भट्टिया कालोनी की हजूरी बाग इलाके में पति-पत्नी के विवाद के चलते बीच बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की हत्या करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी सज्जन सिंह को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि मरने वाली महिला सुरेंद्र कौर का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार के लोगों ने सस्ंकार कर दिया। 

इस मामले में जख्मी हुई सुरेंद्र कौर की बेटी रूबी अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल है व उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गौर है कि सज्जन सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था और उसकी मारपीट कर रहा था। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली सुरेन्द्र कौर व उसकी मानसिक तौर पर परेशान रहने वाली बेटी रूबी बीच बचाव करने के लिए गई तो पहले आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर कस्सी से उन दोनों पर वार कर दिया, जिन्हें आस पड़ोस के लोगों ने लहुलूहान हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सुरेंद्र कौर की हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। पी.जी.आई. में इलाज के दौरान 15 फरवरी को उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने पहले इस संबंध में जान लेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया था, लेकिन सुरेंद्र कौर की मौत के बाद अब आरोपी के खिलाफ हत्या करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से कस्सी भी बरामद कर ली थी। आस पड़ोस के लोगों का कहना था कि आरोपी अक्सर नशे के लिए पैसों की मांग करते हुए अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!