नगर निगम की खस्ता आर्थिक हालत का असर, 9 महीने से रिलीज नही की मेंटेनेंस की पेमेंट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Aug, 2022 03:52 PM

the effect of the poor economic condition of the municipal corporation

नगर निगम की खस्ता आर्थिक हालत का असर पार्कों की मेंटेनेंस पर भी पड़ने लगा है जिसके तहत पार्क मैनेजमेंट कमेटियों को 9 महीने से पेमेंट रिलीज नहीं की गई है।

लुधियाना (हितेश) : नगर निगम की खस्ता आर्थिक हालत का असर पार्कों की मेंटेनेंस पर भी पड़ने लगा है जिसके तहत पार्क मैनेजमेंट कमेटियों को 9 महीने से पेमेंट रिलीज नहीं की गई है।

यहां बताना उचित होगा कि नगर निगम द्वारा स्टाफ व संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए पार्कों की मेंटेनेंस का काम पार्षदों की सिफारिश पर बनाई जाने वाली कमेटियों को दिया हुआ है, जिसके बदले में उन्हें पार्क के एरिया के हिसाब से फंड दिया जाता है। इसी बीच वार्ड 39 की पार्षद के प्रतिनिधि जसविन्द्र ठुकराल ने दावा किया है कि पार्क मैनेजमेंट कमेटियों को 9 महीने से पेमेंट रिलीज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार व नगर निगम द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए हरियाली का दायरा बढ़ाने के दावे किए जा रहें हैं। वहीं, दूसरी तरफ पेमेंट रिलीज न होने की वजह से अनदेखी का शिकार हो रहे पार्कों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!