9-10 अप्रैल को पंजाब की तहसीलें बंद! पटवारियों ने सरकार को दी चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2026 11:01 AM

revenue patwar union protest

9 व 10 को राज्यभर की तहसीलों में पटवार यूनियन और कानूनगो यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ लगाएगी धरना

लुधियाना (अनिल): दि रैवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक की अगुवाई पटवार यूनियन के पंजाब प्रधान बलराज सिंह औजला और जिला प्रधान निर्मल सिंह रंधावा ने की। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनकी यूनियन की मांगें पंजाब सरकार द्वारा मानी नहीं जा रही हैं जिसके विरोध में पटवार यूनियन पंजाब 9 और 10 अप्रैल को पूरे पंजाब की सभी तहसीलों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल करके पंजाब सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में पटवारियों को तरक्की देकर कानूनगो बनाने की प्रक्रिया कई वर्षों से पंजाब सरकार ने रोकी हुई है।

अब पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
वहीं राज्य में पटवारियों की नई भर्ती पर भी सरकार ने आज तक कोई सहमति प्रकट नहीं की है। एक-एक पटवारी को कई-कई सर्कल दिए हुए हैं जिसके कारण उन्हें भारी समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। महिला पटवारियों के लिए आज तक पटवारखानों में महिला शौचालय तक नहीं बनाए गए हैं। उनकी यूनियन ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को कई बार अपनी समस्याओं के संबंध में मांग पत्र दिए हैं परंतु आज तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसके चलते पटवार यूनियन अब पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। अगर पंजाब सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आने वाले समय में पटवार यूनियन सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन और तेज करेगी।

इस मीटिंग के दौरान पटवार यूनियन के खजांची नरेंद्र सिंह,नोबलजीत सिंह घुम्मन,नरेश कुमार,जसप्रीत सिंह जस्सी, सुखविंदर सिंह भुल्लर, नवदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सोढी, करण जसपाल सिंह विर्क, सुखप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, विपिन ढंड, जुगराज सिंह, अंकुर कुमार, परमिंदर सिंह, मनदीप सिंह आदि पटवारी उपस्थित थे

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!