गैंगरेप मामलाः जख्मों की ताब बरदाश्त न करते हुए लड़की ने तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2021 12:39 PM

gangrape case the girl died without tolerating the wounds

17 अक्तूबर को एक गांव की 18 वर्षीय लड़की के साथ 3 नौजवानों की तरफ से उसे नशीली वस्तु पीला कर गैंगरेप किया गया था। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां जख्मों की ताब न बरदाश्त करते हुए उक्त लड़की ने दम तोड़ दिया।

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर, सचदेवा): 17 अक्तूबर को एक गांव की 18 वर्षीय लड़की के साथ 3 नौजवानों की तरफ से उसे नशीली वस्तु पीला कर गैंगरेप किया गया था। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां जख्मों की ताब न बरदाश्त करते हुए उक्त लड़की ने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार लड़की की माता ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि वह अपनी लड़की के साथ 17 अक्तूबर को शाम 4.30 बजे खेतों में से पशुआं के लिए चारा लेने गई थी। बयानकर्ता अनुसार वह चारे की एक गठरी घर फेंकने के लिए चली गई, जबकि उसकी लड़की खेतों में और चारा काट रही थी। जब वह वापस खेतों में आई तो लड़की बेहोश पड़ी हुई थी। लड़की को माछीवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया।

बेटी ने होश आने पर बताया कि जब वह खेतों में अकेली थी तो उसके पास नौजवान गुरिंदर सिंह, यादविंदर सिंह और एक नाबालिग सतविंदर काल्पनिक नाम (सभी निवासी शताबगढ़) आए, जिन्होंने उसे नशीली वस्तु पीला दी और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। बीते दिन लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज अधीन उक्त लड़की की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर संतोख सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़की की मौत से संबंधित अस्पताल की तरफ से जानकारी मिल गई है। उक्त लड़की के पोस्टमार्टम के बाद कथित आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!