3 करोड़ की हैरोइन के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 18 Feb, 2020 02:53 PM

2 brothers arrested with 3 crore heroin

स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने थाना लाडोवाल के इलाके से दो नशा तस्करों  से 3 करोड़ बरामद कर गिरफ्तार किया  है। ...

लुधियाना(अनिल) : स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने थाना लाडोवाल के इलाके से दो नशा तस्करों  से 3 करोड़ बरामद कर गिरफ्तार किया  है। 

एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि टीम ने थाना लाडोवाल के इलाके में नशा तस्कर की तलाश में मोगा फूड पार्क के पास मौजूद थी, तो उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि नशा तस्कर हैरोइन की बड़ी खेप लेकर इस तरफ से आ रहे हैं। इस पर एस.टी.एफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेगा फूड पार्क के रास्ते पर स्पैशल नाकाबंदी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को चैकिंग के लिए रोका तलाशी दौरान 582 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार उनकी पहचान प्रदीप सिंह दीप (21) और उसके दूसरे भाई जसवीर सिंह (18) निवासी अमीवाल धरमकोट गांव शोले के रूप में से गई पुलिस ने दोनों  को गिरफ्तार करके एस.टी.एफ. मोहाली पुलिस थानों में एन.डी.पी.एस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे जांच शुरू की है। 

इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों ने बताया कि वह पिछले एक साल से इलाके में हैरोइन बेचने का काम कर रहे हैं। जो यह हैरोइन की खेप शाहकोट के रहने वाले गुरी नामक तस्कर से थोक के रेट में खरीद कर लाए थे और अपने ग्राहकों को महंगे रेट में बेचने जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने काबू कर लिया। अरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस ने रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!