स्टूडैंट पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी जान लेने के प्रयास में राजा सईपुरिया का बेटा गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Sep, 2020 01:55 PM

raja saipuria s son sunny saipuria arrested

दरअसल, शहीद भगत सिंह कालोनी के रहने वाले स्टूडैंट अभिषेक मल्होत्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सन्नी ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.........

जालंधर(स.ह.): रंजिशन एक स्टूडैंट पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी जान लेने के प्रयास में नामजद राजा सईपुरिया के बेटे सन्नी सईपुरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सन्नी के खिलाफ धारा 307 आई.पी.सी. लगाई गई थी। इस केस के बाद भी सन्नी ने अपने भाई पंछी के साथ मिलकर स्टूडैंट के घर के बाहर गाड़ियों से निकलते हुए पित्तल ठोकने (गोली मारने) की धमकी दी थी और इस केस में भी उन सभी युवकों पर थाना एक में केस दर्ज किया था। दोनों केसों में सन्नी वांटेड था। थाना एक के ए.एस.आई. नरिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके उसे गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, शहीद भगत सिंह कालोनी के रहने वाले स्टूडैंट अभिषेक मल्होत्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सन्नी ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और जब उसने खुद का बचाव किया तो सन्नी व उसके साथियों ने उससे मारपीट की। इसके बाद अगस्त माह में भी सन्नी सईपुरिया, पंछी सईपुरिया व नन्नू नाम के युवकों ने अपने अज्ञात साथियों समेत अभिषेक के घर के बाहर से अपनी गाड़ियां निकालते हुए उसे धमकाया। इन दोनों मामलों में थाना एक में केस दर्ज किया गया था। 

ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की दोनों केसों में गिरफ्तारी दिखा दी है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे युवकों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!