जालंधर लॉकडाऊन: 30 हजार मजदूरों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा वेतन

Edited By somnath,Updated: 28 Mar, 2020 08:56 PM

jalandhar lockdown big relief to 30 thousand laborers soon to get salary

कमिश्ररेट पुलिस जालंधर ने आज जालंधर की 395 फैक्ट्रियों में काम करते 30 हजार मजदूरों को उनका 6 करोड़ रुपया वेतन तुरंत दिलवाया जाना यकीनी बनाया है। ये मजदूर जालंधर की लैदर कांप्लैक्स, सर्जिकल कांप्लैक्स, इंडस्ट्रियल एरिया और गदाईपुर स्थित फैक्ट्रियों...

जालंधर(सुधीर): कमिश्ररेट पुलिस जालंधर ने आज जालंधर की 395 फैक्ट्रियों में काम करते 30 हजार मजदूरों को उनका 6 करोड़ रुपया वेतन तुरंत दिलवाया जाना यकीनी बनाया है। ये मजदूर जालंधर की लैदर कांप्लैक्स, सर्जिकल कांप्लैक्स, इंडस्ट्रियल एरिया और गदाईपुर स्थित फैक्ट्रियों में काम करते हैं और उन्हें कर्फ्यू के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस कमिश्रर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने उद्योगपतियों के साथ इस मामले पर बात कर सभी मजदूरों को उनका बनता वेतन जल्द दिए जाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें पैसे के बिना किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसके अलावा आज शहर में जहां पुलिस ने 18,035 जरूरतमंद लोगों तक खाने के पैकेट वितरित किए, वहीं 3595 लोगों को राशन के पैकेट भी वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि गत दिवस भी कमिश्नरेट पुलिस ने मजदूरों का 95 लाख रुपए वेतन दिलवाया जाना यकीनी बनाया था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!