जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 06 Aug, 2020 02:13 PM

4 people arrested for gambling

रामा मंडी की भाटरा गली में एक खाली बिल्डिंग में खेले जा रहे जुए के अड्डे को दकोहा (नंगल शामा) चौकी की पुलिस,,,

जालंधर(महेश): रामा मंडी की भाटरा गली में एक खाली बिल्डिंग में खेले जा रहे जुए के अड्डे को दकोहा (नंगल शामा) चौकी की पुलिस ने बेनकाब करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दकोहा चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों की पहचान कर्म सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी भाटरा गली, रामा मंडी, बीरबल पुत्र मनजीत सिंह निवासी काकी पिंड, गुरमीत सिंह पुत्र खरैती लाल निवासी बाबा बड्डा जी नगर दकोहा, गुरबख्श सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जोगिंद्र नगर रामा मंडी के तौर पर हुई है। उनसे ताश के पत्ते व 1140 रुपए बरामद किए गए हैं।
विक्टर मसीह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त लोग पैसे लगाकर ताश खेलने के आदी हैं, जिस पर ए.एस.आई टहल दास ने उन्हें काबू कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!