अवैध माइनिंग का मामला : रेत से भरे 2 टिप्पर पकड़े, 4 पर केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 08 Feb, 2023 11:28 AM

illegal mining case fir registered against 4

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए दरिया के बांध के आगे रेत से भरे हुए 2 टिप्पर पकड़े हैं, जबकि पुलिस को देखते ही टिप्पर का ड्राइवर और ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गए

फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव उस्मान वाला में ए.एस.आई. बलवंत सिंह के नेतृत्व में थाना आरिफके की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए दरिया के बांध के आगे रेत से भरे हुए 2 टिप्पर पकड़े हैं, जबकि पुलिस को देखते ही टिप्पर का ड्राइवर और ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गए।

ए.एस.आई. बलवंत सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करते हुए गांव उस्मान वाला में पहुंची तो उन्हें सूचना मिली के गांव मुठिया वाला उर्फ कामल वाला के आगे सतलुज दरिया में से अज्ञात व्यक्ति टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली पर रेत भर कर ला रहे हैं तो पुलिस पार्टी ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए रेत से भरे टिप्पर कब्जे में ले लिए जबकि ड्राइवर वहां से फरार हो गए।

वहीं, माइनिंग विभाग के जे.ई.-कम-माइनिंग इंस्पेक्टर फिरोजपुर ने पुलिस थाना ममदोट को भेजे एक लिखती पत्र में बताया कि गांव कमालदीन नियाजिया में रेत की अवैध निकासी हुई है और मौका पर ट्रैक्टर ट्राली चालक ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली वहां से भगा कर ले गया है जबकि जमीन के मालिक का पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आई.पी.सी. और माइनिंग एंड एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए रेत की अवैध निकासी करने वालों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!