Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2022 05:27 PM
पंजाब सरकार के खिलाफ बेरोज़गार मल्टी पर्पज हैल्थ वर्करों ने मोर्चा खोल दिया है।
संगरूर (सिंगला) : पंजाब सरकार के खिलाफ बेरोज़गार मल्टी पर्पज हैल्थ वर्करों ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन नेता सुखविन्दर सिंह ढिल्लवां और सुखदेव सिंह जलालाबाद के नेतृत्व में पटियाला बाइपास ब्रिज से नारेबाज़ी करते रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री की कोठी की ओर बढ़ना शुरू किया तो बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। जहां ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने मांग पत्र प्राप्त करके मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग तय करवाने का भरोसा दिया। बेरोजगारों ने कालोनी के गेट पर पक्का मोर्चा शुरू कर दिया।
यूनियन नेताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पर भी बेरोजगारों की अनदेखी की गई है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने मल्टी पर्पज हैल्थ वर्कर की नियुक्तियां आयु सीमा में छूट देकर भर्ती करने का भरोसा दिया था परंतु पिछले दिनों सेहत विभाग में 2964 रिक्तियां जारी करने के बावजूद सेहत वर्कर की एक भी पद पर भर्ती नहीं निकाली गई। बेरोजगार हैल्थ वर्करों ने कहा कि मांगों की पूर्ति तक पक्का मोर्चा जारी रहेगा। यूनियन नेता स्वर्ण सिंह ने मान सरकार को पाखंडी सरकार कहा। इस मौके हीरा लाल और रवीन्द्र, राजकुमार और राकेश कुमार गुरदासपुर, मेजर सिंह और हरविन्दर सिंघ पटियाला, चमकौर सिंह और जसवीर सिंह लुधियान, पूरन सिंह, बलजिन्दर सिंह और सत्तपाल सिंह मानसा, अमरजीत सिंह और नीरज फाजिल्का, गुरप्रीत सिंह और अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here