पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर, जानें अगले 4 दिनों का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2024 03:27 PM

punjab weather

पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है, दरअसल, अगले

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है, दरअसल, अगले 4 दिनों में सफेद कोहरे की चादर पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले लेगी। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पंजाब में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मौसम विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सुबह और देर रात के समय सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। 

विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि पंजाब के ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिल रही है, जिससे दिन का तापमान सामान्य है। इसके साथ ही रात का तापमान भी कम हो रहा है। पंजाब में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।फिलहाल यह सामान्य के करीब है लेकिन लुधियाना और पटियाला में तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया है। इसी तरह लुधियाना में 26.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री कम), पटियाला में 26.9 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री कम), पठानकोट में 26.2 डिग्री, गुरदासपुर में 26.5 डिग्री, फिरोजपुर में 27.6 डिग्री, रूपनगर में 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, लुधियाना में 9.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री कम), पटियाला में 9.9 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पठानकोट में 10.3 डिग्री और बठिंडा में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!