सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब के 2 कर्मचारियों समेत 1 की डेंगू से मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2021 10:37 AM

1 including 2 employees of civil hospital baba bakala sahib died of dengue

डेंगू ने पंजाब के कई शहरों में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं..............

बाबा बकाला साहब /तरनतारन( राकेश, रमन‌) :  डेंगू ने पंजाब के कई शहरों में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते दिन सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में तैनात 2 कर्मचारियों और तरनतारन के एक 13 साल के बच्चे की डेंगू के कारण मौत होने की सूचना मिली है।

जानकारी  के अनुसार परमजीत सिंह सिविल अस्पताल के लैब विभाग में तैनात था। अचानक हालत बिगड़ने पर उसे पहले गुरू रामदास अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी आज मौत हो गई। इस तरह ही यहां सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर सेवा निभा रहे विजय पुत्र कुलदीप सिंह की भी डेंगू के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। 

इसी तरह तरनतारन जिले के गांव पंडौरी रण सिंह  (13)  डेंगू की मौत का शिकार हो गए। मेहनत मजदूरी करने वाले पिता तरसेम सिंह और मां सर्बजीत कौर ने बताया कि पिछले करीब चार दिनों से उनका बेटा बुखार से पीड़ित था, जिसके इलाज के लिए शुक्रवार देर रात अमृतसर के गुरू नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान सैलों की दो बोतलों चढ़ाने के बाद शनिवार देर उसकी मौत हो गई। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!