Lockdown के बीच युवकों की पार्टी में खड़की गलासी, नशे में दागे फायर, वायरल हुआ Video

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2021 01:10 PM

youth party in lockdown firing video viral

पुलिस से छिपकर डी. सी. के आदेशों का उल्लंघन करते हुए कुछ युवकों ने कार गैराज में मौज-मस्ती के लिए पार्टी का आयोजन किया।

फिल्लौर (भाखड़ी): पुलिस से छिपकर डी. सी. के आदेशों का उल्लंघन करते हुए कुछ युवकों ने कार गैराज में मौज-मस्ती के लिए पार्टी का आयोजन किया। शराब चली, मुर्ग़े खाए और बाद में फायरिंग करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी गई। पुलिस ने पार्टी में शामिल नौजवानों का पता कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार शहर के गढ़ा रोड पर बने आर. के. कार गैराज में मौज -मस्ती करने के लिए शराब पार्टी का आयोजन रखा गया था। जिसमें 30 -40 नौजवान इकठ्ठा हुए। इस दौरान पार्टी का दौर शुरू हुआ। वीडियो में हाथों में रिवाल्वर, पिस्तौल पकड़े घूम रहे हैं, वहीं कुछ नौजवान हुक्का पीते भी दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही शराब सिर चढ़ कर नौजवानों के बोलनी शुरू हुई तो एक नौजवान ने पिस्तौल निकाल कर एक के बाद एक गोलियां चलानीं शुरू कर दीं, जिसकी आवाज़ सुन कर मोहल्लावासी घबरा गए। देर रात समारोह की समाप्ति हुई तो जो वीडियो नौजवान ने बनाई थी, उसे सोशल मीडिया पर ग्रुपों में शेयर कर दिया।

जैसे ही दिन चढ़ा तो एक मुखबिर ने  पूरा माामला  पुलिस के ध्यान में लाया और वीडियो दिखाते हुए उनमें मौजूद कुछ नौजवानों की पहचान भी बताई। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी। जांच में पता लगा कि गढ़ा रोड पर बने आर. के. गैराज में गुरप्रीत गोपी निवासी गन्ना पिंड की पार्टी थी। जिस पर पुलिस ने नवदीप सिंह संधू, सुक्खा, गुरप्रीत गोपी, लक्की (जो पार्टी में गोलियां चला रहा है) और आर. के. सभी निवासी गन्ना पिंड, गोलू व, विजय निवासी गढ़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!