पंजाब के युवक ने रचा इतिहास, TEAM INDIA में मिली एंट्री

Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 05:34 PM

young man from punjab makes it to team india

संगरूर जिले के लेहल खुर्द गांव के होनहार खिलाड़ी अमरेंद्र पाल सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और पंजाब का नाम रोशन किया है।

संगरूर (बेदी, सिंगला, दीपू): संगरूर जिले के लेहल खुर्द गांव के होनहार खिलाड़ी अमरेंद्र पाल सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और पंजाब का नाम रोशन किया है। अमरेंद्र पाल सिंह पुत्र जगदेव सिंह सीनियर भारतीय वॉलीबॉल टीम में चुना गया है और वह अभी अहमदाबाद, गुजरात में चल रहे ए.वी.सी. कप (एशियन वॉलीबॉल कॉन्फैडरेशन कप) में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इससे पहले अमरिंदर पाल सिंह ने जनवरी 2026 में हुई सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार परफॉर्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनकी इस कामयाबी के पीछे पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सरदार दल सिंह बराड़ की कड़ी मेहनत और गाइडेंस को अहम माना जा रहा है।

अमरिंदर पाल सिंह की इस कामयाबी पर सुख सहोके, डॉ. अमृत पाल, बेअंत सिंह, चमकौर सिंह, नीता, गुरदीप मौर, नरिंदर मौर, सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह और डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन संगरूर के सभी सदस्यों ने खुशी जताई और उन्हें व उनके परिवार को बधाई दी। खेल प्रेमियों का कहना है कि अमरिंदर पाल सिंह की यह उपलब्धि संगरूर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और दूसरे खिलाड़ियों को भी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!