Edited By Kalash,Updated: 11 May, 2025 06:36 PM

पंजाब में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज से 15 मई तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज राज्य में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग ने आज राज्य के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पूरे राज्य में बारिश का असर देखनो को मिलेगा। इसके साथ ही पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फाजिल्का में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। विभाग ने आज इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इसी तरह कल पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. शहर में बारिश होने की संभावना है। अन्य सभी राज्यों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी प्रकार 13 व 14 मई को विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here