Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2022 09:15 AM

पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सिविल सचिवालय में होने जा रही है
चंडीगढ़: पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सिविल सचिवालय में होने जा रही है। इस मीटिंग दौरान भगवंत मान सरकार की तरफ से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का फ़ैसला लिया जा सकता है।
इसके अलावा बैठक में कई अन्य अहम फ़ैसलों पर भी मोहर लग सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से आज तीसरी गारंटी पूरी की जा सकती है। बता दें कि आज होने वाली मीटिंग का समय पहले शाम के 4 बजे रखा गया था लेकिन बाद में इसको बदल दिया गया है। अब यह मीटिंग सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे होने जा रही है।