करोड़ों मे बिके Chandigarh में शराब के ठेके, आ गई नई Update

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2025 02:34 PM

wine liquor chandigarh news

पिछली ऑक्शन पर इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित शराब का ठेका

चंडीगढ़ः शराब के 10 ठेकों में से एक्साइज डिपार्टमैंट सिर्फ दो की ही ऑक्शन कर पाया। अब ऑक्शन के लिए 8 शराब के ठेके बच गए हैं।

सोमवार को ऑक्शन में सैक्टर-25 कालोनी और सैक्टर-41 मार्कीट के ठेके की नीलामी हुई। सैक्टर-41मार्कीट का ठेका 2 करोड़ 61 लाख में बिका, जिसका रिजर्व प्राइस 2 करोड़ 58  लाख था। सैक्टर 25 कालोनी का शराब का ठेका 2 करोड़ 8 लाख, 51 हजार में बिका, जिसका रिजर्व प्राइस 2 करोड़ 8 लाख 21 हजार 455 था। एक्साइज डिपार्टमैंट बचे ठेकों की ऑक्शन के लिए बार-बार तारीखें तय कर रहा है, लेकिन नीलाम नहीं हो रहे है।

पिछली ऑक्शन पर इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित शराब का ठेका 15 करोड़ में बिका था। इसके अलावा विभाग ने लाइसैंस फीट जमा न  करवाने पर 8 ठेके सैक्टर-9 के 2, सैक्टर-32 डी का ठेका, सैक्टर-40 डी, सैक्टर-45, मनीमाजरा, दरिया और मौलीजागरां का ठेका सील किया था। विभाग ने सिक्योरिटी मनी जमा नहीं करवाने वाले ठेकेदारों और कम्पनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इनमें सैक्टर-20 डी (विजेंदर), सैक्टर-22 बी 2 ठेके (कमल कर्की, अजय मेहरा),  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 (निशा कार्की) और मनीमाजरा शिवालिक गार्डन के सामने (नीरज शर्मा ) के थे। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!