Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Apr, 2026 05:19 PM

तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी चालक ने सैक्टर 4/9 के मोड पर बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को एक महिला कार चालक सैक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
चंडीगढ़, (सुशील राज) : तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी चालक ने सैक्टर 4/9 के मोड पर बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को एक महिला कार चालक सैक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जम्मू एंड कश्मीर निवासी कृष्णलाल के रूप में हुई। सैक्टर 3 थाना पुलिस ने चश्मदीद सिक्योरिटीगार्ड लखबीर सिंह की शिकायत पर स्कार्पियों गाड़ी को जब्त कर चालक पंचकूला निवासी साहिल के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामल दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेरेग्राइन सिक्योरिटी गार्ड का काम करता हुं। उसकी डयूटी सैक्टर 4 स्थित कोठी नं तीन में थी। वह कोठी के बाहर टहल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी आई और उसने सैक्टर 4/9 के मोड पर बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। बाइक चालक के सिर में चोट लगी और उसके नाक से खून बहने लगा। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इतने में एक कारचालक महिला ने बाइक सवार को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल लेकर गई। जहां डाकटरों ने बाइक चालक कृष्णलाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीसीआर और सैक्टर 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थ की जांच की। पुलिस ने मौके से स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया। सिक्योरिटीगार्ड लखबीर सिंह की शिकायत पर चालक पंचकूला निवासी साहिल के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामल दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।