पत्नी के थे किसी और के साथ नाजायज संबंध, पति ने घर में फंदा लगा दी जान

Edited By Vaneet,Updated: 10 Jul, 2020 06:27 PM

wife had illegitimate relationship husband house suicide

बठिंडा के धोबियाना में एक नौजवान ने फंदा लगा कर अपनी जीवल लीला समाप्त कर ली।..

बठिंडा(कुनाल बांसल): बठिंडा के धोबियाना में एक नौजवान ने फंदा लगा कर अपनी जीवल लीला समाप्त कर ली। दरअसल मरने वाले नौजवान का 4 साल पहले विवाह हुआ था, परन्तु उसके बाद से पति-पत्नी में विवाद रहता था। इसी के चलते आखिरकार नौजवान ने घर में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। 

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में रखा है, परन्तु मृतक की मां का दोष है कि उनकी बहू के किसी ओर के साथ नाजायज संबंध थे, जिस कारण यह सब-कुछ हुआ है। इस सम्बन्धित मृतक अमनदीप की माता बलजीत कौर का कहना है कि उनकी बहू के चाल-चलने ठीक नहीं थे और घर से बाहर बिना बताए चली जाती थी। पिछले काफी दिनों से इस कारण विवाद चलता रहता था और वह घर छोड़ कर चली गई थी। उनको शक है उनकी बहू को आगे कहीं और उसके माता-पिता ने बेच दिया है या विवाह कर दिया है, जिसके चलते उनके पुत्र ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। इस पूरे मामले को लेकर बठिंडा पुलिस तथा थाना कैंट मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा है, जैसे ही उसकी रिपोर्ट आती है, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!