Divorce लिए बिना पत्नी ने BF संग रचाई दूसरी शादी, 2 बच्चों की मां है 'प्रेमिका'

Edited By Mohit,Updated: 13 Jan, 2021 03:45 PM

wife got second marriage with bf

अपने पति से तलाक लिए बिना व पति को सूचित किए बिना किसी अन्य व्यक्ति से विवाह करवाने..............

दोरांगला (नन्दा): अपने पति से तलाक लिए बिना व पति को सूचित किए बिना किसी अन्य व्यक्ति से विवाह करवाने वाली महिला व उससे विवाह करवाने वाले आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

इस संबंधी सहायक सब-इंस्पैक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि जतिन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव भागोकावां का विवाह 17-11-2010 को राजिन्द्र कौर पुत्री जसबीर सिंह निवासी कठियाली से हुआ था और इनके 2 बच्चे भी हैं पंरतु 21-11-2020 को राजिन्द्र कौर बिना बताए आरोपी गुरविन्द्र सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी बहलोलपुर के साथ घर से भाग गई। जतिन्द्र सिंह से बिना तलाक लिए अपने दिए बयान में झूठ बोल कर आरोपी गुरविन्द्र सिंह से दूसरा विवाह करवा लिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्त्ता जतिन्द्र सिंह के बयान के आधार पर जांच-पड़ताल के बाद राजिन्द्र कौर व गुरविन्द्र सिंह के विरुद्ध दोरांगला पुलिस स्टेशन मे धारा-420 तथा 494 अधीन केस दर्ज किया गया है परंतु अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!