खाकी पर एक और दाग! पंजाब पुलिस के अधिकारी का Drugs लेते का वीडियो वायरल

Edited By Kamini,Updated: 08 Jul, 2023 07:26 PM

video of punjab police officer taking drugs goes viral

पंजाब को नशा मुक्त बनाने वाली पंजाब पुलिस के एक अधिकारी द्वारा थाने में ही नशीले पदार्थ का सेवन करने का वीडियो वायरल हुआ है।

फिरोजपुर : पंजाब को नशा मुक्त बनाने वाली पंजाब पुलिस के एक अधिकारी द्वारा थाने में ही नशीले पदार्थ का सेवन करने का वीडियो वायरल हुआ है। उक्त थानेदार का नाम सतपाल है और वह मक्खू थाने की जोगेवाला चौकी पर तैनात है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उक्त वीडियो पुलिस चौकी में ही किसी ने बनाया था और उस वक्त उक्त पुलिस अधिकारी बेझिझक पुलिस की वर्दी में नशीले पदार्थे (चिट्टे) का इस्तेमाल कर रहा था।

पंजाब पुलिस की ओर से जहां पंजाब में चिट्टे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है, वहीं बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस के निचले स्तर से लेकर उच्चतम स्तर तक के अधिकारी भी नशे की दलदल में फंस चुके हैं। ऐसे में उनसे पंजाब को नशा मुक्त बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद उक्त पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है। थाना मक्खू के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उक्त थानेदार को कल रात ही सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!