यू.पी.एस.सी. का प्री एग्जाम, सिर्फ इतने प्रतिशत कैंडीडेट्स ने दी परीक्षाएं

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2022 07:02 PM

upsc of pre exam

यू.पी.एस.सी. प्री एग्जाम आज शहर में स्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ, जिसमें पूरे पंजाब से कैंडिडेट्स परीक्षा देने के लिए पहुंचे।

लुधियाना (विक्की) : यू.पी.एस.सी. प्री एग्जाम आज शहर में स्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ, जिसमें पूरे पंजाब से कैंडिडेट्स परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर 6866 में से सुबह के सैशन में 3307 और दोपहर के सैशन में 3264 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 48% विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 52% विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 14 एस.डी.एम्स. ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई। वहीं पंजाब के विभिन्न स्थानों से परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों के साथ आए उनके अभिभावकों व अन्य रिश्तेदारों ने कहा कि सरकार को यह परीक्षा सामान्य मौसम में करवानी चाहिए थी। पूरे पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में दूर इलाकों में से परीक्षा देने के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा के लिए पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए। पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा खुद सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए नजर आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!