Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Sep, 2022 10:30 PM

जैन स्कूल के सामने स्थित पार्क में एक व्यक्ति का 2 दिन पुराना शव मिला है। शव खराब हो चुका था।
लुधियाना (राज): जैन स्कूल के सामने स्थित पार्क में एक व्यक्ति का 2 दिन पुराना शव मिला है। शव खराब हो चुका था। लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
ए.एस.आई. अवतार सिंह ने बताया की शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि पार्क में एक शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। शव एक अधेड़ व्यक्ति का था। आसपास के लोगों से उसकी पहचान करवाने की कोशिश की गई, मगर कोई उसे नहीं जानता था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here