BJP नेता के घर गोबर फैंकने वालों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द करने का अल्टीमेटम

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Jan, 2021 10:17 AM

ultimatum to cancel cases filed against sood s house cow dung

भाजपा नेता तीक्षण सूद के घर गत दिवस गोबर फैंकने वाले टांडा इलाके के युवकों के खिलाफ दर्ज मामले का विरोध...

टांडा-उड़मुड़ (पंडित): भाजपा नेता तीक्षण सूद के घर गत दिवस गोबर फैंकने वाले टांडा इलाके के युवकों के खिलाफ दर्ज मामले का विरोध करते हुए गांव वासियों ने कल तक इस मामले को रद्द करने का अल्टीमेटम दिया है। गांव मूनका और खुड्डा वासियों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस दोनों गांवों में गिरफ्तारी के लिए आई तो उसका विरोध किया जाएगा। पुलिस ने गत शाम युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की थी। 

आज भी छापेमारी की सूचना के चलते दोनों गांवों के लोग युवकों की हिमायत में उतर आए और पुलिस प्रशासन व भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग दोनों युवकों के घरों के सामने पुलिस का विरोध करने के लिए बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कल 12 बजे तक यह मामला रद्द न किया गया तो इलाके के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर होशियारपुर कूच कर देंगे और धरना दिया जाएगा। इस दौरान अगर पुलिस युवकों को गिरफ्तार करने आई तो भारी विरोध करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!