Punjab में भाजपा नेता पर हमला, SIR को लेकर बढ़ा विवाद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 09:44 PM

bjp leader attacked in mohali

पंजाब के मोहाली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट एवं बूथ लेवल एजेंट पर कथित हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

मोहाली: पंजाब के मोहाली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट एवं बूथ लेवल एजेंट पर कथित हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। हमले में उनकी नाक पर चोट आई, जिसके बाद उन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव कुमड़ा में उस समय हुई जब मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही थी। जहां पर भाजपा के बूथ एजैंट हरदीप सिंह व आम आदमी पार्टी पार्षद की भी डयूटी लगी हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो कथित तौर पर मारपीट में बदल गया। भाजपा नेता हरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक पार्षद पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

वहीं, भाजपा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को अपनी राजनीतिक हार का डर सताने लगा है, इसलिए उसके नेता हिंसा और गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!