छेड़छाड़ और बदनामी से परेशान महिला ने पी जहरीली दवा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2026 02:19 PM

commit suicide

सदर फरीदकोट पुलिस ने एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़, परेशान करने और उसकी बदनामी करने के ..

फरीदकोट(राजन) : सदर फरीदकोट पुलिस ने एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़, परेशान करने और उसकी बदनामी करने के आरोप में गांव चेत सिंह वाला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता, जो एक सरकारी कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नौकरी करती है, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने करीब छह महीने पहले उसके मोबाइल फोन पर शारीरिक संबंध बनाने संबंधी वॉयस मैसेज भेजा था। इतना ही नहीं, उक्त वॉयस रिकॉर्डिंग को गांव के एक साझा सोशल मीडिया ग्रुप में भी डाल दिया गया, जिससे उसकी सामाजिक बदनामी हुई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर 8 लाख 50 हजार रुपये उधार लेने का झूठा आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके अनुसार मामले को सुलझाने के लिए गांव के सम्मानित व्यक्तियों और पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में आरोपी को बुलाया गया था, लेकिन वह वहां भी पेश नहीं हुआ।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि 22 जून को जब वह गांव के बस अड्डे पर फरीदकोट जाने के लिए खड़ी थी, तब आरोपी वहां आ गया। आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में उसे रोककर घेर लिया और उसके साथ कथित तौर पर अभद्र हरकतें कीं। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के अनुसार आरोपी की कथित हरकतों और बदनामी से पीड़िता इतनी मानसिक रूप से आहत हो गई कि उसने सदमे में आकर जहरीली दवा पी ली। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में एएसआई सुखविंदर सिंह ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!