बिना पुलिस मुलाजिमों के हथकड़ी पहने सरेआम घूमते दिखे दो युवक, उठे सवाल

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2026 03:10 PM

two youths were spotted roaming openly in public

): सिविल अस्पताल से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक ऐसी तस्वीर सामने आई है

लुधियाना (राज): सिविल अस्पताल से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। अस्पताल परिसर में दो युवकों को सरेआम हथकड़ी पहने हुए अकेले घूमते देखा गया। हैरानी की बात यह रही कि इन युवकों के साथ एक भी पुलिस मुलाजिम नजर नहीं आया। बिना किसी सुरक्षा घेरे के हथकड़ी लगे इन युवकों का इस तरह खुलेआम घूमना पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है।
PunjabKesari
अस्पताल में मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने इन हवालातियों को बिना किसी पहरे के इधर-उधर टहलते देखा। अगर ये युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग जाते, तो इसका जिम्मेदार कौन होता? यह अब एक गंभीर जांच का विषय बन गया है। गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सिविल अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी कई बार हवालाती और कैदी पुलिस को गच्चा देकर यहां से फरार होने में कामयाब रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!