दिन-दहाड़े घर में घुस दो लड़कियों ने उड़ाए 13 लाख के ज्वेलरी पैकेट, CCTV में कैद हुई सारी घटना

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Oct, 2020 12:08 PM

two girls sneaked into the house and stole jewellery

अलमारी में से उनकी करीब 13 लाख ज्वेलरी के दो पैकेट्स गायब थे। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पूरी सच्चाई सामने आई जब उन्होंने देखा कि दो लड़कियां उनके घर के...

पंजाब/चंडीगढ़: पंजाब में दिनों-दिन बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाएं प्रशासन के ढीले रवैये का नतीजा है। आए दिन ऐसी वारदातों की खबरे पंजाब के हर कोने से सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला अब मोहाली के फेस 3 ए से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां के एक घर में दो शातिर लड़कियों द्वारा लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया है। मकान मालिक 80 वर्षीय बुजुर्ग अमरीक सिंह ने बताया कि उनके ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे में अलमारी है जिसमें सारी ज्वेलरी रखी हुई है और पहली मंजिल पर बेटा और बहू रहते हैं। रविवार करीब 4:30 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे और बहू अपने कमरे में थी। 

5 बजे उठने पर उन्होंने देखा रूम में अलमारी खुली पड़ी थी, और आस-पास का सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी में से उनकी करीब 13 लाख ज्वेलरी के दो पैकेट्स गायब थे। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पूरी सच्चाई सामने आई जब उन्होंने देखा कि दो लड़कियां उनके घर के अंदर आई और 15-20 मिनट में सब सामान लेकर रफ्फूचक्कर हो गई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  वही पुलिस से इस मामले के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामला होने के कारण पुलिस ने डीडीआर दर्ज की है। जांच अभी चल रही है जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!