पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान पति ने उठाया यह कौफनाक कदम

Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2022 09:36 PM

troubled by wife s illicit relations husband took this stupid step

पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान होकर पति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। कंबोय पुलिस ........

अमृतसर (जशन): पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान होकर पति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। कंबोय पुलिस ने आत्महत्या के मामले  में मृतक की पत्नी ममता व रिंकू निवासी निजामपुरा के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (24) निवासी के रूप में हुई है। ओठिया निवासी लखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी 4 साल पहले ममता से हुई थी और अब उसका 3 साल का बेटा है। 

उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ममता का अपने ही गांव के रिंकू नाम के लड़के से अवैध संबंध थे. गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी को कई बार रोका लेकिन ममता उल्टा उसे धमकाकर परेशान करती थी। 6 मई को सुबह 9 बजे गुरप्रीत सिंह को उसकी पत्नी ने कहा कि वह तुम्हारे घर नहीं रहना चाहती बल्कि रिंकू के घर रहना चाहती है। यह सुनते ही गुरप्रीत ने ममता के सामने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!