Edited By Kalash,Updated: 14 Dec, 2022 02:23 PM

चंडीगढ़ में प्राइवेट बसों की एंट्री बंद करने को लेकर भड़के सुखबीर बादल पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पलटवार किया है
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्राइवेट बसों की एंट्री बंद करने को लेकर भड़के सुखबीर बादल पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पलटवार किया है। ट्रांसपोर्ट को माफिया कहने पर सुखबीर बादल द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट को उन्होंने माफिया नहीं कहा है। कांग्रेसी और अकाली मिल कर माफिया चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल लीगल नोटिस की धमकी दे रहे हैं क्योंकि जो नाजायज काम करते हैं उन्हें ही डर होता है। पिछले काफी समय से गैरकानूनी तरीके से बसें चल रही हैं, जिन्हें अब चलने नहीं दिया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा है कि प्राइवेट ट्रांसपोटरों को नोटिस भेजे जाएंगे और उनके परमिट रद्द किए जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन को बसों के परमिट रद्द करने के लिए पत्र लिखा गया है। आपको बता दें कि प्राइवेट बसों की चंडीगढ़ में एंट्री बंद कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर के इस फैसले से बादलों को एक बड़ा झटका लगा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here