Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली-अहमदाबाद स्टेडियम निशाने पर

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2026 09:38 AM

threat to blow up diljit dosanjh s concert

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के नवंबर में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है

पंजाब डेस्क: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के नवंबर में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली और अहमदाबाद में होने वाले उनके कार्यक्रमों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। धमकी में दोनों शहरों के स्टेडियम में बम धमाके करने की बात कही गई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया है। ई-मेल में दावा किया गया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम और 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बम धमाके किए जाएंगे। इन दोनों तारीखों पर संबंधित स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट होने हैं। ई-मेल में लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोनों कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों की ओर से सतर्कता बढ़ाई जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!