खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को चोरों ने बनाया निशाना, किसानों ने प्रशासन से की मांग

Edited By Kamini,Updated: 28 Feb, 2022 08:28 PM

transformers installed in the fields were targeted by thieves

गांव मूनकां के पास बीती रात चोरों के एक गिरोह ने खेतों में लगे 5 ट्रांसफार्मर से तेल व अन्य सामान चुरा लिया। इस संबंध में ..........

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी) : गांव मूनकां के पास बीती रात चोरों के एक गिरोह ने खेतों में लगे 5 ट्रांसफार्मर से तेल व अन्य सामान चुरा लिया। इस संबंध में पीड़ित किसान सरवन सिंह निवासी मूनक कलां, जगजीत सिंह, नंद सिंह, हरभजन सिंह और इंद्रजीत सिंह (सभी निवासी) गांव मूनक खुर्द ने कहा कि चोरों ने बीती रात उनके खेतों के पास ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इसकी जानकारी उन्हें आज सुबह तब हुई जब वह अपने खेतों में गए थे। पीड़ितों ने कहा कि इससे पहले क्षेत्र में सरगर्म चोर गिरोग को ने भी किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिनमें से कुछ सदस्यों को किसानों ने खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किसानों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय इन चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की ताकि अन्य किसानों को नुकसान न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!