पठानकोट में अजब चोर की गजब कहानी! सामान समेट आराम से सो गया चोर, सुबह उठा तो...

Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2026 11:23 AM

thief slept in house punjab police

पठानकोट के वार्ड नंबर 23 के अधीन आती शाह कॉलोनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट के वार्ड नंबर 23 के अधीन आती शाह कॉलोनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक चोरी के इरादे से अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में घुसा। इसके बाद युवक ने बिल्डिंग से एक इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली। इस दौरान उसके द्वारा बैटरी से तोड़फोड़ भी की गई।  

घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाहर भागने के बजाय अंडर कंस्ट्रक्शन घर में पड़े एक फोल्डिंग बेड पर लेट गया और गहरी नींद में सो गया। सुबह जब कॉलोनी के लोग टहलने निकले तो उन्होंने अंडर कंस्ट्रक्शन घर में एक अनजान युवक को सोते हुए देखा। शक होने पर लोगों ने तुरंत 112 पर पुलिस को फोन किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सो रहे युवक को जगाया। नींद खुलते ही आप-पास खड़ी भीड़ और पुलिस को देखकर युवक हक्का-बक्का रह गया जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हंसी नहीं रोक पाए। पुलिस द्वारा मौके से पूछताछ करने के बाद युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और चोरी किए सामान के संबंध में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!