बड़ी खबर : पंजाब के इस युवा भाजपा नेता ने की आत्महत्या

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Apr, 2022 09:07 PM

this young bjp leader from punjab committed suicide

वोहरा कालोनी के निवासी और भाजपा के नौजवान नेता विशाल कमरा ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली।

श्री मुक्तसर साहिब (पवन, तनेजा, खुराना): वोहरा कालोनी के निवासी और भाजपा के नौजवान नेता विशाल कमरा ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को लाश के पास से एक खुदकुशी नोट भी बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार बाद दोपहर वोहरा कालोनी में स्थित घर में भाजपा नेता विशाल कमरा बेसुध हालत में पड़े हुए थे। विशाल कमरा को बेसुध हालत में उसके किसी नजदीकी रिश्तेदार ने देखा। उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थी।

विशाल कमरा को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना सिटी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मौके पर मौजूद थाना सिटी के ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि लाश के पास से तीन पेजों का खुदकुशी नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक की तरफ से कई लोगों के पास से पैसे लेने की बात भी कही गई है। पुलिस को मृतक के मोबाइल में से संदिग्ध काल्स और मैसेज भी मिले है। पुलिलस जांच जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!